Wednesday, October 14, 2026
Home National बैंक ने मांगा Death Certificate, तो बहन की कब्र खोदकर कंधे पर...

बैंक ने मांगा Death Certificate, तो बहन की कब्र खोदकर कंधे पर उठा लाया कंकाल

ओडिशा (द स्टैलर न्यूज़)। ओडिशा से हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। जहां बैक से पैसे निकलवाने के लिए भाई अपनी मृत बहन का कब्र से कंकाल निकालकर ले आया। मिली जानकारी के मुताबिक क्योंझर जिले के पटना इलाके के दियानाली गांव का रहने वाला जितु मुंडा अपनी बहन की मौत के बाद उसके खाते से पैसे निकालना चाहता था, लेकिन उसकी बहन की करीब 2 महीने पहले मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि उसने अपनी मवेशी बेचकर करीब 19 हजार रुपए कमाए थे, जिसे उसने ओडिशा ग्राम्य बैंक की एक स्थानीय शाखा में जमा किया था। जब वह पैसे निकवाले बैंक पहुंचा तो अधिकारियों ने उनसे डेथ सर्टिफिकेट और अन्य जरूरी दस्तावेज मांगे।

Advertisements

जिसके बाद उसने बेहद चौंकाने वाला कदम उठाया। उसने अपनी बहन के दफनाए गए शव को कब्र से बाहर निकाल लिया। इसके बाद वह उसके कंकाल को अपने कंधे पर रखकर करीब 3 किलोमीटर तक पैदल चलकर बैंक पहुंच गया। बैंक के बाहर पहुंचकर उसने कंकाल को सामने रख दिया और वहीं धरने पर बैठ गया। वह कई घंटों तक वहीं बैठा रहा और बैंक से तुरंत पैसे देने की मांग करता रहा। यह दृश्य देखकर आसपास के लोग भी दंग रह गए और मौके पर भीड़ जुट गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने काफी समझाने के बाद जितु मुंडा को वहां से हटाया और स्थिति को शांत कराया। इसके बाद प्रशासन की ओर से कंकाल को दोबारा सम्मानपूर्वक दफनाने की व्यवस्था भी की गई। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here