Saturday, October 10, 2026
Home Himachal ऊना में हादसा, पंजाब के श्रद्धालुओं से भरी मॉडिफाइड बाइक-रेहड़ी पलटी, मासूम...

ऊना में हादसा, पंजाब के श्रद्धालुओं से भरी मॉडिफाइड बाइक-रेहड़ी पलटी, मासूम सहित 2 की मौ-त, 5 घायल

हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में एक दर्दनाक सड़क हादसा होने का समाचार प्राप्त हुआ है, जहां पर पंजाब के श्रद्धालुओं से भरी तीन पहिया मॉडिफाइड बाइक-रेहड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक बुजुर्ग महिला और तीन वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई तथा पांच अन्य लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, हादसा जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीरनिगाह क्षेत्र में हुआ।

Advertisements

बताया जा रहा है कि कपूरथला (पंजाब) से करीब आठ लोग मॉडिफाइड बाइक-रेहड़ी में सवार होकर पीरनिगाह धार्मिक स्थल पर माथा टेकने आए थे। दर्शन करने के बाद वह वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में एक तीखे मोड़ पर बाइक-रेहड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here