Saturday, October 3, 2026
Home Crime राजौरी में LOC पार कर PAK की महिला भारत में घुसी, जवानों...

राजौरी में LOC पार कर PAK की महिला भारत में घुसी, जवानों ने लिया हिरासत में, पूछताछ जारी

जम्मू-कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की 19 वर्षीय महिला को भारतीय सेना ने उस समय हिरासत में ले लिया जब उसने कथित तौर पर नियंत्रण रेखा पार कर जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में भारतीय क्षेत्र में प्रवेश किया। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला की पहचान सामिया अजीम के रूप में हुई है जो कोटली जिले की खुइरेट्टा तहसील के बैन्स गला गांव की निवासी है।

Advertisements

महिला को शुक्रवार देर शाम नौशेरा सेक्टर के पुखेरनी गांव में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर तैनात सैनिकों ने रोक लिया। उन्होंने बताया कि सैनिकों ने तुरंत महिला को हिरासत में ले लिया और प्रारंभिक पूछताछ शुरू कर दी। अधिकारियों ने कहा कि उसके कब्जे से कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई। उन्होंने बताया कि बाद में महिला को आगे की पूछताछ तथा उसकी पहचान और भारतीय क्षेत्र में उसके प्रवेश से जुड़ी परिस्थितियों के सत्यापन के लिए स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगा रही हैं कि क्या उसने अनजाने में एलओसी को पार किया था या उसके प्रवेश के पीछे कोई अन्य कारण था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here