Thursday, September 17, 2026
Home Himachal शिमला पुलिस का बड़ा एक्शन, पंजाब-हरियाणा से चिट्टा सप्लाई करने वाले 2...

शिमला पुलिस का बड़ा एक्शन, पंजाब-हरियाणा से चिट्टा सप्लाई करने वाले 2 मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। हिमाचल प्रदेश में नशे को जड़ से खत्म करने के लिए शिमला पुलिस ने अपनी रणनीति में बड़ा बदलाव किया है। पुलिस अब केवल स्थानीय पैडलर्स तक सीमित न रहकर बैकवर्ड लिंकेज के जरिए अंतर्राज्यीय नशा माफियाओं की कमर तोड़ रही है।

Advertisements

इसी कड़ी में शिमला पुलिस ने पंजाब और हरियाणा से चिट्टे की खेप भेजने वाले 2 बड़े सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस नशा नैटवर्क में एक बैंक कर्मचारी की संलिप्तता भी सामने आई है, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here