Monday, October 12, 2026
Home Himachal हरीश गुलेरिया बने डी.एस.पी.सोमवार को शिमला पुलिस मुख्यालय में देंगे  ज्वाइनिंग 

हरीश गुलेरिया बने डी.एस.पी.सोमवार को शिमला पुलिस मुख्यालय में देंगे  ज्वाइनिंग 

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्टः रजनीश शर्मा।  हमीरपुर सदर के हाल ही में एस.एच.ओ. के पद पर सेवाएं दे चुके हरीश गुलेरिया पदोन्नत होकर बतौर डी.एस.पी. के अहम पद पर क़ानून व्यवस्था को बनाए रखने और लोगों को क़ानून संबंधित बेहतर सेवाएं प्रदान करेंगे। उनकी पदोन्नति की खबर सुनकर हमीरपुर समेत उनके पैतृक गांव दरवाड़( धर्मपुर) तहसील सरकाघाट जिला मंडी में लोगों में ख़ुशी की लहर है। उन्होंने हमीरपुर के दोसडका के नजदीक अपने नए मकान का निर्माण कार्य लगवाया है। बता दें की शनिवार को उनके पदोन्नति के आदेश सरकार द्वारा जारी हो चुके हैं। हमीरपुर सदर समेत हिमाचल के अलग अलग थानो में क़ानून व्यवस्था को बरकरार रखने के लिए वह अपनी बेहतरीन सेवाओं के लिए जाने जाते हैं। हमीरपुर सदर प्रभारी समेत वह ऊना, चिंतपूर्णी, डमटाल और कांगड़ा आदि जगहों पर बतौर प्रभारी सेवाएं प्रदान कर चुके हैं। इसके अलावा वह ऊना में विजिलैंस में भी कार्यभार निभा चुके हैं।

Advertisements

बता दें कि वह पुलिस विभाग में बर्ष 2010 में कमीशन पास करके भर्ती हुए थे। उन्होंने एल.एल.बी करके कुछ समय तक वकालत भी की थी।  पुलिस विभाग में रहकर लोगों की सेवा करने की उनकी हसरत करने के चलते उन्होंने कमीशन क्वालिफाई करके इसे हासिल कर लिया। उन्होंने सदर हमीरपुर में बतौर थाना प्रभारी चिट्टे के नशे पर अंकुश लगाने के लिए अथक प्रयास किए। उनके नेतृत्व में पुलिस को इस काले नशे के धंधे में शामिल लोगों की धरपकड़ करने में अहम कामयाबी मिली थी। उन्होंने इस धंधे में शामिल कई  बड़ी मछलियो को भी सलाखों के पीछे धकेला था। जिस कारण सदर हमीरपुर में चिट्टे के मामलों का ग्राफ काफी हद तक गिरा था। इसके अलावा उन्होंने कई पेचीदा मामलों से पर्दा हटाया था। उनकी बेहतर सेवाओं और काबिलियत के चलते उन्हें पदोन्नत किया गया है। वह सोमवार  को शिमला स्थित मुख्यालय में ज्वाइनिंग देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here