Thursday, October 8, 2026
Home Crime पादरी बलविंदर पाल की तेजधार हथियारों से हत्या, घर में घुसकर हमलावरों...

पादरी बलविंदर पाल की तेजधार हथियारों से हत्या, घर में घुसकर हमलावरों ने दिया वारदात को अंजाम

बटाला (द स्टैलर न्यूज़)। बटाला में हमलावरों ने घर में घुसकर एक पादरीबलविंदर पाल उर्फ लाडी पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बलविंदर पाल पिछले लंबे समय से अपने ही मकान में चर्च चला रहे थे। वारदात के वक्त वह घर में अकेले थे। इसी दौरान कुछ लोग अचानक घर के अंदर दाखिल हुए और उन पर हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों और परिजनों ने बलविंदर पाल को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के भतीजे सन्नी के अनुसार बलविंदर पाल की किसी से कोई पुरानी रंजिश या दुश्मनी नहीं थी। ऐसे में हत्या की वजह को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं, सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइन की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस को घटनास्थल और आसपास से सीसीटीवी फुटेज भी मिली है।

Advertisements

पुलिस ने परिजनों के बयानों और शुरुआती सबूतों के आधार पर गांधी कैंप निवासी नरेश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर हत्या की पूरी कड़ी जोड़ने में जुटी है। अब देखना होगा कि इस सनसनीखेज वारदात के पीछे असली वजह क्या थी और पुलिस आरोपी को कब तक गिरफ्तार करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here