Tuesday, October 20, 2026
Home Crime विधायक व नैशनल कांफ्रैंस नेता बशीर अहमद के बैग से गोलियां बरामद,...

विधायक व नैशनल कांफ्रैंस नेता बशीर अहमद के बैग से गोलियां बरामद, जांच में जुटी पुलिस

जम्मू-कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़), अनिल भारद्वाज। श्रीनगर हवाई अड्डे पर आज चैकिंग दौरान बिजबेहरा विधानसभा से विधायक व नैशनल कांफ्रैंस के नेता बशीर अहमद बीरी के बैग से दो गोलियां निकलने के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया तथा एयरपोर्ट अथार्टी ने उन्हें अगली जांच एवं कार्यवाही के लिए पुलिस के हवाले कर दिया।

Advertisements

वे जम्मू के लिए आ रहा थे कि एयरपोर्ट पर चैकिंग दौरान उनके बैग से दो गोलियां निकली। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने उन्हें हिरासत में ले लिया और उन्हें पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए हुमहामा पुलिस चौंकी लाया गया। जहां पर पुलिस द्वारा उनसे पूछताछ की जा रही थी कि गोलियां कहां से आईं। खबर लिखे जाने तक आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस ने क्या कार्यवाही की और क्या सच सामने आया। फिलहाल किसी भी अधिकारी का इस बारे में औपचारिक बयान नहीं आया है। मामले संबंधी अपडेट दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here