
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री राम लीला कमेटी की तरफ से करवाए जा रहे दशहरा महोत्सव के दौरान श्री नंद अन्नपूर्णा मंदिर एकता नगर की तरफ से श्री राम दरबार में प्रसाद की सेवा की गई। इस मौके पर श्री राम लीला कमेटी की तरफ से मंदिर पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्री राम लीला कमेटी के प्रधान गोपी चंद कपूर ने कहा कि श्री नंद अन्नपूर्णा मंदिर की तरफ से प्रतिवर्ष सेवा की जाती है और कमेटी इसके लिए इनकी आभारी है।

इस मौके पर शिव सूद, मंदिर के प्रधान रमेश अग्रवाल, तरसेम मोदगिल, कृष्ण गोपाल मोदगिल, राकेश डोगरा, विकास अग्रवाल, नील कमल शर्मा, विवेक गुप्ता, शिवा गुप्ता, मनोज दत्ता, अश्वनी शर्मा छोटा, विकास कौशल, दिनेश गुप्ता, राजिंदर मोदगिल आदि भी मौजूद थे।











