Saturday, October 10, 2026
Home Jammu & Kashmir पुंछ में LOC के नजदीक मिली 5 बारूदी सुरंगें, सुरक्षित तरीके से...

पुंछ में LOC के नजदीक मिली 5 बारूदी सुरंगें, सुरक्षित तरीके से की नष्ट

जम्मू-कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास सेना ने पांच बारूदी सुरंगों का पता लगाने में सफलता हासिल की है। जिन्हें सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया गया। सेना की गश्ती टीम को बसोनी टॉप इलाके में सीमा बाड़ के पास दो बारूदी सुरंगें मिलीं। इससे पहले इलाके में तीन अन्य बारूदी सुरंगें बरामद हुई थीं।

Advertisements

सभी पांचों बारूदी सुरंगों को सेना के बम निरोधक दस्ते ने नियंत्रित विस्फोट के जरिए नष्ट कर दिया। इस कार्रवाई में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। अधिकारियों ने बताया कि एलओसी के अग्रिम इलाकों में घुसपैठ रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के तहत बारूदी सुरंगें बिछाई गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here