Sunday, October 4, 2026
Home Hoshiarpur परगट सिंह के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाः...

परगट सिंह के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाः अमरपाल काका

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है और उनमें एक नई ऊर्जा के संचार से कांग्रेस की स्थिति और मजबूत होगी। यह बात वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अमरपाल सिंह काका ने उनकी नियुक्ति का स्वागत करते हुए कही।

Advertisements

उन्होंने कहा कि एक तरफ पहले जहां अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कांग्रेस का परचम फहराए रखा वहीं अब परगट सिंह को कमान मिलने से यह परचम और भी बुलंदियां छुएगा और कांग्रेस पूरी ताकत से आगामी चुनाव लड़ेगी व जीतेगी। श्री काका ने कहा कि परगट सिंह को जहां एक खिलाड़ी के रुप में टीम वर्क का अनुभव है वहीं वह एक सच्चे व पक्के कांग्रेसी के रुप में भी विख्यात हैं, जिसका पार्टी को काफी लाभ मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here