Saturday, October 3, 2026
Home Hoshiarpur जनता की समस्याओं का निवारण करना ही प्राथमिकताः विधायक जिम्पा

जनता की समस्याओं का निवारण करना ही प्राथमिकताः विधायक जिम्पा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। विधायक ब्रमशंकर जिम्पा व स्वर्णकार भलाई बोर्ड के चेयरमैन पूर्व पार्षद सुदर्शन धीर ने विधानसभा हलका होशियारपुर के दुकानदारों से भेंट की और उनकी समस्याएं जानी। इस मौके पर श्री धीर ने कहा कि विधायक जिम्पा जहां समय-समय पर दुकानदारों एवं व्यापारी भाईयों से मिलकर उनकी समस्याएं जानते रहते हैं वहीं चंडीगढ़ जाकर उनका समाधान भी करवाते हैं। उन्होंने कहा कि यह हम सभी के लिए खुशी की बात है कि हमें इतना मेहनती विधायक मिला है।

Advertisements

इस दौरान विधायक जिम्पा को दुकानदारों ने अपनी समस्याओं से अवगत करवाया। इस अवसर पर विधायक जिम्पा ने कहा कि वह जनता द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को निभा रहे हैं और उनका प्रयास रहता है कि जो भी समस्या उनके ध्यान में आए उसे वह समय रहते ही हल करवाएं। इस मौके पर गांव नंगल शहीदां की सरपंच सरवजीत कौर, सरपंच प्रीतपाल सिंह, पंच प्रिंस, विशाल शर्मा, निपी चड्ढा, बबला धीर, राजिंदर कुमार, अरविंद वासूदेव, गोविंद चड्ढा, रिंका चड्ढा, राम सरुप, पपल धीर, लाट साहब आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here