Saturday, October 3, 2026
Home Hoshiarpur ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ में जेम्स कैंब्रिज स्कूल की एनसीसी कैडेट एकमप्रीत...

‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ में जेम्स कैंब्रिज स्कूल की एनसीसी कैडेट एकमप्रीत कौर ने जीता रजत पदक

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। वासल एजुकेशन संचालित स्थानीय जेम्स कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल, होशियारपुर के लिए गर्व और खुशी का अवसर है कि स्कूल की एनसीसी कैडेट एकमप्रीत कौर ने 20 सितंबर से 30 सितंबर को आयोजित होने वाले मलोट (मुक्तसर) कैंप में भाग लिया। जिसमें पंजाब , हरियाणा, हिमाचल प्रदेश के अतिरिक्त अन्य प्रांतों के एनसीसी कैडेटों ने भागीदारी निभाई। एन सी सी के एएनओ गुरमीत सिंह ने बताया कि 12वीं पंजाब एन सी सी होशियारपुर और जालंधर गु्रप के कैडेटों ने भाग लिया तथा स्कूल की कैडेट एकमप्रीत कौर ने ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दूसरा स्थान हासिल करके रजत पदक हासिल किया। उन्होंने बताया कि इस दस दिवसीय कैंप में सभी कैडेटों ने एक दूसरे के सहयोग, अपनापन व सहभागिता की भावना को सीखा।

Advertisements

स्कूल प्रिंसिपल संगीता निस्तेंद्र ने कैडेट एकमप्रीत कौर को रजत पदक जीतने की बधाई देते हुए कहा, कि “एकमप्रीत कौर की यह उपलब्धि उसके अनुशासन, समर्पण, दृढ़ संकल्प और निरंतर मेहनत का परिणाम है। रजत पदक जीतकर उसने स्कूल का नाम गौरवान्वित किया है। हमें विश्वास है कि वह भविष्य में भी इसी उत्साह और आत्मविश्वास के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करेगी। वासल एजुकेशन के चेयरमैन संजीव वासल व सीईआ राघव वासल ने संयुक्त रूप से बधाई देते हुए कहा, “एकमप्रीत कौर की यह शानदार उपलब्धि उसके दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रमाण है। रजत पदक जीतकर उसने न केवल अपने माता–पिता और शिक्षकों का मान बढ़ाया है, बल्कि स्कूल का गौरव भी बढ़ाया है। ऐसी उपलब्धियाँ अन्य विद्यार्थियों को भी अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करती हैं। हमें एकमप्रीत की उपलब्धि पर गर्व है और हम उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here