
हैदराबाद (द स्टैलर न्यूज़)। तेलंगाना के विकाराबाद जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां आज एक निजी बस के अनियंत्रित होकर पलट जाने से 4 महिलोओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह बस का ब्रक फेल होना बताया जा रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जिले के केसाराम गांव के कुछ ग्रामीण अक अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए चिन्ताकुंटा जा रहे थे। इसके लिए उन्होंने एक निजी बस किराए पर ली थी। बता दे कि जब यह भीषण दुर्घटना हुई, तब बस में लगभग 40 लोग सवार थे।

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा था कि अचानक ब्रेक फेल होने की वजह से ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद बस सड़क पर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में 4 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 10से 15 लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कुछ घायलों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। इस भीषण सड़क हादसे पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मुख्य सचिव संजय जाजू को निर्देश दिए है कि वे घायलों को बेहतर और एडवांस मेडिकल ट्रीटमेंट उपलब्ध कराने के लिए तुरंत कदम उठाएं। साथ ही, मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रगट की है।












