Saturday, October 3, 2026
Home Crime होर्मुज में कुवैत के झंडे वाले तेल टैंकर पर हमला, 5 भारतीय...

होर्मुज में कुवैत के झंडे वाले तेल टैंकर पर हमला, 5 भारतीय नागरिकों का किया गया रेस्क्यू

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। होर्मुज जलडमरूमध्य में कुवैत के झंडे वाले एक टैंकर पर हमला किया गया। हमले के बाद पांच भारतीय नागरिकों को बचाया गया। ओमान में भारतीय दूतावास ने यह जानकारी दी। भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि उसने ‘एमटी काजिमाह 3’ पर सवार पांच भारतीयों को बचाने के अभियान में मदद की और उन सभी को सुरक्षित रूप से किनारे पर पहुंचाया गया। उसने बचाव अभियान में लगातार सहयोग और मदद के लिए ओमान के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। दूतावास ने इस घटना के बारे में और कोई जानकारी नहीं दी।

Advertisements

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने भी मंगलवार, 29 सितंबर को बताया था, ‘इस समय, फारस की खाड़ी में हमारे छह कमर्शियल जहाज हैं जिन पर भारत का झंडा लगा है। हमारे पास विदेशी झंडे वाले छह जहाज भी हैं जो भारत के लिए कार्गो ले जा रहे हैं। यानी कुल 12 जहाज हैं। इन जहाजों पर करीब 163 भारतीय नाविक सवार हैं।’ रणधीर जायसवाल ने आगे कहा, ‘इसके अलावा, हमारे 4,500 से ज्यादा भारतीय नाविक इस इलाके में चल रहे अलग-अलग कमर्शियल जहाजों पर भी सवार हैं।’ जयसवाल ने कहा कि शिपिंग मंत्रालय भारतीय राजनयिक मिशनों और स्थानीय स्टेकहोल्डर्स के साथ मिलकर जहाजों की आवाजाही पर नजर रख रहा है और भारतीय नाविकों की भलाई का ध्यान रख रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here