Tuesday, September 29, 2026
Home Crime खाई में गिरी यात्रियों से भरी सूमो, 5 की मौत, 6 घायल

खाई में गिरी यात्रियों से भरी सूमो, 5 की मौत, 6 घायल

जम्मू-कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के करनाह इलाके में सोमवार को हुए सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 6 अन्य घायल हो गए। हादसा टीटवाल-सिमरी मार्ग पर सिमरी इलाके में हुआ। यात्रियों से भरी एक सूमो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया।

सभी घायलों को इलाज के लिए पहले उप-जिला अस्पताल तंगधार पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जीएमसी हंदवाड़ा रेफर कर दिया। हादसे में जान गंवाने वाले और घायल लोगों की पहचान तत्काल नहीं हो सकी है। दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस और संबंधित अधिकारी मामले की जांच कर रहे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here