
कोलकाता (द स्टैलर न्यूज़)। कोलकाता से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब विमान के टॉयलेट में हाईजैक की धमकी भरा एक नोट मिला। बुधवार सुबह करीब 10:37 बजे मिले इस नोट में सुबह 11:10 बजे विमान को हाईजैक करने की चेतावनी दी गई थी। तुरंत विमान को आइसोलेशन बे में ले जाया गया और उसमें सवार सभी 105 यात्रियों को नीचे उतारकर सुरक्षा एजेंसियों ने सघन जांच शुरू की। जांच के बाद यह धमकी पूरी तरह फर्जी निकली। इस मामले में कार्रवाई करते हुए अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को एक आरोपी यात्री को पकड़कर नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की पुलिस के हवाले कर दिया है। इस घटना के कारण फ्लाइट कई घंटे की देरी से मुंबई के लिए रवाना हुई।

उड़ान को मूल रूप से सुबह करीब 10 बजकर 30 मिनट पर रवाना होना था, लेकिन निर्धारित सुरक्षा प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद यह शाम 5 बजकर 38 मिनट पर मुंबई के लिए रवाना हुई। बाद में इस धमकी को फर्जी घोषित कर दिया गया।












