Friday, November 6, 2026
Home Himachal कांगड़ा में लकड़ी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, पंजाब के चालक...

कांगड़ा में लकड़ी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, पंजाब के चालक की मौ-त

हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में भीषण सड़क हादसा होने का समाचार है। इस हादसे में पंजाब के ट्रक चालक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, हादसा जिले के ढलियारा के तीखे मोड़ पर शुक्रवार सुबह लगभग 8:30 बजे हुआ। मृतक की पहचान गोविंद सिंह निवासी फरीदकोट, पंजाब के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गोविंद सिंह इमारती लकड़ी से भरा ट्रक लेकर बड़ूहूं (देहरा) की ओर जा रहा था, तभी ढलियारा के तीखे मोड़ पर चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद ट्रक सड़क पर पलट गया।

Advertisements

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और चालक को क्षतिग्रस्त ट्रक से बाहर निकाला। इसके बाद चालक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कार्यवाही जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here