Friday, October 30, 2026
Home Himachal बारीं गांव में शीघ्र बनेगा ओवरहेड पानी का टैंक: राजेंद्र राणा

बारीं गांव में शीघ्र बनेगा ओवरहेड पानी का टैंक: राजेंद्र राणा

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। विधायक राजेंद्र राणा ने कहा है कि विकास की गति को रुकने नहीं दिया जाएगा। अधिकारी लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करें । राजेंद्र राणा बुधवार को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के बारीं गांव में रंगड़ देव मंदिर के प्रांगण में लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे। इस मौके पर राजस्व, जल शक्ति विभाग, विद्युत विभाग, पीडब्ल्यूडी तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। लोगों ने बताया कि बारी गांव में पीने के पानी की लगातार समस्या आ रही है।  पेयजल सप्लाई बाधित रहती है। अतः बारी गांव के लिए अलग से एक ओवर हेड टैंक का निर्माण किया जाए जिसमें मतलाना से से सीधी पाइप लाइन पहुंचाई जाए।

Advertisements

इस पर विधायक राजेंद्र राणा ने विभाग को तुरंत नया टैंक बनाने की औपचारिकताएं पूर्ण कर  काम शुरू करने के आदेश दिए इसके अलावा  गांव के दोनों हिस्सों में बड़ी पेयजल पाइप बिछाने का काम  शीघ्र शुरू करने के आदेश भी दिए।  उधर झनिककर  में स्थित सरकारी डिस्पेंसरी का भवन एनएच की जद में आने के कारण टूटने से डिस्पेंसरी को  छत्रैल के युवक मंडल भवन में शिफ्ट करने और  इसका लाभ न तो बारी गांव और न ही  झानिककर गांव को मिलने की बात भी उठाई गई।   

इसके लिए बारी और झानिककर गांव के बीच नए सिरे से सरकारी जमीन तलाश कर डिस्पेंसरी को बनाने की प्रक्रिया शुरू करने बारे राजस्व विभाग को कहा गया। इसके अतिरिक्त टिहरा से मुकेरियां वाया तलवाड़ा बस को  प्राथमिकता के आधार पर फिर से शुरू करवाने के लिए मांग की गई। 

विधायक से  बारी के नौण   जहां कभी 12 गांव  के लोग पानी भरते थे , का   कृष्ण धाम जैसी योजना बनाकर मनरेगा पार्क का निर्माण करने बारे कहा गया।  इस मौके पर तहसीलदार डॉक्टर आशीष शर्मा को लंबित निशान देहियों को पूर्ण कर  अधूरे सड़क मार्गों को आगे बढ़ाने तथा  राजस्व से संबंधित अन्य मामलों को शीघ्र निपटाने को कहा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here