Thursday, October 29, 2026
Home National राकेश टिकैत ने 16 फरवरी को भारत बंद का किया ऐलान

राकेश टिकैत ने 16 फरवरी को भारत बंद का किया ऐलान

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़), पलक। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने आगामी 16 फरवरी को भारत बंद का आह्वान किया है। उन्होंने किसानों और दुकानदारों से भी अपील की है कि वह दुकान न खोलें और किसान खेतों में काम न करें। उन्होंने कहा कि एमएसपी, नौकरी, अग्निवीर, पेंशन के मुद्दे उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस दिन कृषि हड़ताल करें, जिससे देश में बड़ा संदेश जाएगा। दुकानदारों और किसानों से अपील है कि वह खरीदारी न करें और किसानों और मजदूरों के समर्थन में दुकान बंद रखें। इस बार न्यूनतम समर्थन मूल्य, पुरानी पेंशन, बेरोजगारी, अग्निवीर प्रमुख मुद्दे हैं। ट्रांसपोर्टर से भी सहयोग करने की अपील की है। बता दें कि 2020-21 में किसानों ने बड़े स्तर पर कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन किया था।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here