Tuesday, October 13, 2026
Home National जच्चा-बच्चा की जान बचने के लिए रेलवे अधिकारियों उलटी दिशा में दौड़ाई...

जच्चा-बच्चा की जान बचने के लिए रेलवे अधिकारियों उलटी दिशा में दौड़ाई ट्रेन

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। एक महिला की जान बचाने के लिए रेलवे अधिकारियों ने एक एक्सप्रेस ट्रेन उलटी दिशा में चला डाला, जिसकी हर तरफ सराहना हो रही है। मामला झारखंड का है। जानकारी के मुताबिक, टाटानगर से भुवनेश्वर के लिए मंगलवार की रात रवाना हुई आनंद विहार-भुवनेश्वर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में एक महिला का प्रसव होने के बाद ट्रेन को उसकी मंजिल से उलटी दिशा में चलाना पड़ा।

Advertisements

ट्रेन के लगभग ढाई किलोमीटर पीछे लौटने के बाद टाटानागर रेलवे स्टेशन पर मेडिकल टीम ने महिला और नवजात बच्चे को उतारा और प्रारंभिक जांच के बाद उन्हें खासमहल स्थित सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। रेलवे अधिकारी ने बताया कि अब महिला और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। चलती ट्रेन में शिशु को जन्म देनेवाली महिला का नाम रानू दास बताया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here