Saturday, October 31, 2026
Home Latest स्कूल वैन अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से टकराई, 1 छात्र की मौत,...

स्कूल वैन अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से टकराई, 1 छात्र की मौत, 14 घायल

उत्तर प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। उत्तर प्रदेश में बलिया जिले में स्कूली छात्रों को लेकर जा रही एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में एक छात्र की मौत तथा 14 अन्य घायल हो गए। जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी जिला अस्पताल पहुंच गए।

Advertisements

पुलिस ने बताया कि फेफना थाना क्षेत्र के बलिया-फेफना मार्ग पर कपूरी नारायणपुर गांव के समीप एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से टकरा गई। जिलाधिकारी (डीएम) प्रवीण कुमार लक्षकार ने बताया कि पिकअप वैन में एक निजी विद्यालय के 15 छात्र सवार थे। उन्होंने बताया कि घायल छात्रों को अस्पताल दाखिल करवाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here