Saturday, October 24, 2026
Home Himachal श्मशानघाट में सफेद कपड़े में लपेटकर 5 तस्वीरों पर ठोंकी कीलें, BJP...

श्मशानघाट में सफेद कपड़े में लपेटकर 5 तस्वीरों पर ठोंकी कीलें, BJP नेता की तस्वीर भी शामिल

हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक हैरान करने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां पर श्मशानघाट में भाजपा नेता और उसके परिवार के लोगों की तस्वीरें मिलने से हड़कंप मच गया। आशंका है कि यहां पर जादू टोने को लेकर प्रक्रिया की जा रही थी। जानकारी के अनुसार, नारी-चिंतपूर्णी पंचायत का यह मामला है। माना जा रहा है कि यहां पर काले जादू या तांत्रिक क्रियाएं की जा रही थी। क्योंकि यहां पर सफेद कपड़े में इन तस्वीरों को लपेटा के साथ खाने-पीने की कुछ सामग्री भी रखी हुई थी, जिसे बाद में आवारा कुत्ते घसीटकर ले गए। चूंकि दशहरा की शाम को चारों तरफ अंधेरा था और श्मशानघाट के आसपास लंबी घास उगी हुई थी, इसलिए ग्रामीण उस समय वहां रखी गई सभी वस्तुओं और तस्वीरों की सही संख्या का अनुमान नहीं लगा पाए।

Advertisements

तस्वीरें सफेद कपड़े में लिपटी थीं और प्रत्येक पर तीन-तीन कीलें ठोंकी गई थीं। मौके पर अंतिम संस्कार में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी रखी थी। तस्वीरें किसने और किस उद्देश्य से वहां रखीं, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। नारी गांव के वार्ड नंबर-तीन के कारोबारी एवं युवा भाजपा नेता सुनीश डढवाल ने बताया कि मिली तस्वीरों में उनकी तस्वीर भी शामिल है। उनकी तस्वीर इंटरनेट मीडिया से लेकर उसका प्रिंट निकलवाया गया है। उन्होंने कहा कि वह पुलिस में शिकायत दर्ज करवाएंगे। पंचायत के उपप्रधान सुरेंद्र कुमार सोनी की तस्वीर भी सफेद कपड़े में लिपटी मिली। फिलहाल पुलिस तक मामला नहीं पहुंचा है, लेकिन शिकायत देने की बात कही जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here