Monday, October 12, 2026
Home Himachal ऊना: तीन वार्ड कंटेनमेंट जोन में शामिल, 1 वार्ड हॉटस्पॉट सूची से...

ऊना: तीन वार्ड कंटेनमेंट जोन में शामिल, 1 वार्ड हॉटस्पॉट सूची से बाहर

ऊना(द स्टैलर न्यूज़)। जिला की विभिन्न पंचायतों में कोरोना संक्रमण के पॉजिटिव मामले आने के चलते संबंधित क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त, ऊना राघव शर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए यह आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए क्षेत्रों में अब तुरंत प्रभाव से आगामी आदेशों तक कफ्र्यू में ढील नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कंटेनमेंट जोन में रह रहे विद्यार्थियों, जिनमें कोविड-19 के लक्षण न हों, उन्हें परीक्षा देने के लिए जाने की अनुमति रहेगी।

Advertisements

उपायुक्त, ऊना राघव शर्मा ने बताया कि हलेड़ा बिलना के वार्ड नं० 5 में रमन कुमार के घर से भविशन कुमार के घर, बसदेहड़ा के वार्ड नं० 5 में चरन सिंह के घर, रक्कड़ कोलोनी के वार्ड नं० 11 में सुरेंद्र भारद्वाज के घर को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। हॉटस्पॉट सूची से 1 क्षेत्र बाहरडीसी राघव शर्मा ने आदेश जारी कर जिला का एक हॉटस्पॉट क्षेत्र कंटेनमेंट जोन से बाहर कर दिया है। जिनमें रपोह मिसरां के वार्ड नं० 4 में गणेश कुमार के घर को हॉटस्पॉट सूची से बाहर कर दिया गया है।अब यहां कर्यू में ढील दी जाएगी। उन्होंने बताया कि एक्टिव केस फाइंडिंग की प्रक्रिया 28 दिनों की अवधि तक जारी रहेगी और सभी को कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जारी दिशानिर्देशों जैसे निर्धारित सामाजिक दूरी, मास्क का प्रयोग, नियमित अंतराल पर हाथों को धोना, सेनिटाइजर का प्रयोग करना इत्यादि की अनुपालना पूर्व की भांति सुनिश्चित करते रहना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here