Tuesday, September 22, 2026
Home Himachal कुल्लू में हादसा, खाई में गिरी कार, शादी से लौट रहे 4...

कुल्लू में हादसा, खाई में गिरी कार, शादी से लौट रहे 4 लोगों की मौ-त, एक घायल

हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। कुल्लू जिले के आनी उपमंडल में हरिपुर-नागन क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-305 पर एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। कार सवार सभी लोग कुमारसैन के बड़ागांव में शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे।

Advertisements

सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव अभियान चलाया। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए), कुल्लू से मिली जानकारी के अनुसार, हादसे की सूचना संबंधित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को दी गई। इसके बाद घटनास्थल पर राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here