Friday, November 6, 2026
Home Himachal हिमाचल के प्रसिद्ध पहाड़ी साहित्यकार की सड़क हादसे में मौ-त, अज्ञात वाहन...

हिमाचल के प्रसिद्ध पहाड़ी साहित्यकार की सड़क हादसे में मौ-त, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा होने का समाचार है। यहां पर बुलेट सवार पहाड़ी साहित्यकार को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में उनकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, हादसा जिले के शाहपुर के चंबी में हुआ। मृतक की पहचान कांगड़ा जिले के शाहपुर उपमंडल के नेरटी गांव निवासी प्रसिद्ध साहित्यकार, कवि और लेखक रमेश चंद्र मस्ताना के रूप में हुई है।

Advertisements

बताया जा रहा है कि गुरूवार (5 नवंबर) की रात को रमेश मस्ताना शाहपुर क्षेत्र के चंबी के समीप अपनी बुलेट बाइक से घर लौट रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल मस्ताना को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here