Tuesday, November 3, 2026
Home Jammu & Kashmir जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भूकंप के झटके, 5 किलोमीटर दर्ज की गई...

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भूकंप के झटके, 5 किलोमीटर दर्ज की गई गहराई

जम्मू-कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में 3.1 तीव्रता का हल्का भूकंप आया। अधिकारियों ने बताया कि बीली रात 11:56 बजे यह भूकंप महसूस किया गया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप सोमवार रात 11:56 बजे आया था। इसकी गहराई 5 किलोमीटर दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र किश्तवाड़ जिले में स्थित था। यह अक्षांश 33.292 डिग्री उत्तर और देशांतर 75.892 डिग्री पूर्व पर था।

केंद्र शासित प्रदेश में जान-माल के नुकसान की कोई जानकारी नहीं मिली है। रिपोर्ट दाखिल होने तक किसी भी संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं थी। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के झटके हल्के थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here