
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारत और न्यूज़ीलैंड की क्रिकेट टीमों के बीच खेले गए टी-20 मुकाबले में भारतीय टीम के युवा व धुरंधर बैट्समैन नमन धीर ने शानदार प्रदर्शन किया। मैच में न्यूज़ीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 261 रन बनाएं। वहीं, भारतीय टीम के लिए नमन धीर ने शानदार पारी खेलते हुए 19.5 ओवरों में छक्का जड़कर भारत को एक ऐतिहासिक और रोमांचक जीत दिलाई।

नमन धीर की इस उपलब्धि से स्थानीय क्षेत्र व धीर परिवारों में उत्सव का माहौल है। इस अवसर पर पूर्व पार्षद एवं प्रधान धीर-कौशल गौत्र सुदर्शन ने कहा कि नमन धीर ने अपनी सूझबूझ और आक्रामक बल्लेबाजी से भारतवासियों को जीत दिलाकर न केवल देश का, बल्कि पूरे कौशल गौत्र और धीर समाज का मान बढ़ाया है। उन्होंनें कहा कि नमन धीर की इस धमाकेदार पारी से टीम के साथ-साथ धीर बिरादरी का भी मान बढ़ा है। उन्होंनें कहा कि धीर-कौशल गौत्र जठेरी की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया।












