
होशियापुर (द स्टैलर न्यूज़)। रोटरी क्लब ऑफ होशियारपुर ने पूर्व अध्यक्ष योगेश चंदन, परियोजना अध्यक्ष संजीव कुमार, सहायक गर्वनर राजेंद्र कुमार मोदगिल के सहयोग से होशियारपुर के गांव बजवाडा के 70 वर्षीय वृद्ध पंडित सुखनंदन तिवारी को व्हीलचेयर दान की, जो 70 प्रतिशत विकलांग हैं । इससे एक गरीब ब्राह्मण परिवार को काफी फायदा हुआ है।

इस प्रोजेक्ट में सहायक गर्वनर रोटेरियन राजेंद्र कुमार मोदगिल और होशियारपुर के नशा मुक्ति केंद्र से प्रशांत आदिया विशेष रूप से शामिल थे। रोटेरियन योगेश चंद्र ने बताया कि यह व्हीलचेयर उन्होंने ही समाज सेवी प्रशांत आदिया की सिफारिश पर गरीब जरूरतमंद व्यक्ति को दी है जो इस स्थिति में किसी की मदद लेने के बजाय पूजा करके अपनी आजीविका कमा सके।












