Tuesday, October 27, 2026
Home Hoshiarpur पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी द्वारा भगवान वाल्मीकि यूनिवर्सिटी बनवाने की घोषणा केवल चुनावी...

पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी द्वारा भगवान वाल्मीकि यूनिवर्सिटी बनवाने की घोषणा केवल चुनावी स्टंट: सूद

होशियापुर (द स्टैलर न्यूज़)। ज्यों -ज्यों विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे है। कांग्रेस तथा आप नेता नई -नई घोषणाएं लोगो को लुभाकर वोट हासिल करने की तरकीबे चला रहे है। हालही में पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा कांग्रेस की सरकार बनने पर भगवान वाल्मीकि के नाम पर यूनिवर्सिटी बनाने की घोषणा मात्र छलावे से अधिक कुछ नहीं है। इस घोषणा पर पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद कहा है कि यूथ फेडरेशन की और से भगवान वाल्मीकि के प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में लुधियाना में भगवान वाल्मीकि के नाम पर यूनिवर्सिटी बनाने की घोषणा के बारे में चन्नी को चुनावों के नजदीक ही क्यों याद आई है । उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लंबे समय से अनुसूचित जाति समाज को गुमराह करके वोट हासिल करती आ रही है।

Advertisements

पंजाब में कांग्रेस ने 35 -40 वर्ष राज किया है, परंतु दलितों व अनुसूचित जाति समाज के प्रति कोई काम नहीं किया। अगर भगवान बाल्मीकि के नाम पर यूनिवर्सिटी बनानी ही होती तो पहले क्यों नहीं बनाई गई। कांग्रेस की मंशा पर सवाल उठाते हुए श्री तीक्ष्ण सूद ने कहा है भाजपा अकाली सरकार में उनके मंत्री काल के दौरान उन्होंने बिना घोषणा से संबधित विभाग का एक विश्व विद्यालय गुरु रविदास जी के नाम पर बनवाया था। जिसे श्री गुरु रविदास आयुर्वेदिक यूनिवर्सिटी खड़का होशियारपुर के नाम सेजाना जाता है। इसी तरह एक आधुनिक बस स्टैंड होशियारपुर महाऋषि बाल्मीकि जी के नाम बनवाया गया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तथा चन्नी की नीयत साफ नहीं है तो इस पर बयानबाज़ी करके वोट बटोरने के प्रयास को छोड़कर सरकार बनने के बाद ऐसा यूनिवर्सिटी प्रोजैक्ट पंजाब की जनता को देने चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here