
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। स्पोर्टस क्लब की तरफ से पंजाब-हिमाचल अंडर-19 वालीबाल टूर्नामैंट करवाया गया। इस मौके पर विशेष तौर से पहुंचे कांग्रेसी नेता अमरपाल काका ने बच्चों को आशीर्वाद दिया और उन्हें पढ़ाई के साथ खेलों से जुड़ने की प्रेरणा दी। इस मौके पर उन्होंने क्लब के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि जो बच्चे अपना लक्ष्य लेकर जिंदगी में आगे बढ़ते हैं उन्हें कोई बाधा रोख नहीं सकती तथा पढ़ाई के साथ खेलों के साथ जुड़ने से वे नशा एवं अन्य बुराईयों से बचे रहते हैं।

इसलिए युवा वर्ग को दिमागी एवं शारीरिक तंदरुस्ती की तरफ विशेष ध्यान देना चाहिए। इस मौके पर होशियारपुर की टीम एवं शिमला की टीम के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले में शिमला की टीम विजयी रही तथा होशियारपुर ने रनरअप का खिताब जीता। इस मौके पर एआईजी सुखपाल सिंह बराड़ अर्जुन अवार्डी, प्रेम चंद डेगरा अर्जुन अवार्डी, प्रदीप डोगरा एशियन एथलीट, कमांडेंट चंचल सिंह, कुलदीप सिंह डीएसओ, मलकीत सिंह, एलसी मेहता, एडवोकेट बलविंदर, अश्वनी कुमार एनआईएस कोच, एसपी शर्मा व कुलवंत सिंह बाठ सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे।












