Sunday, October 25, 2026
Home Hoshiarpur गुरु ही शिष्य के जीवन को अज्ञानता के अंधकार से निकालकर आत्मज्ञान...

गुरु ही शिष्य के जीवन को अज्ञानता के अंधकार से निकालकर आत्मज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाते हैंः साध्वी रनेय भारती

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान, स्थानीय आश्रम, गौतम नगर, होशियारपुर में रविवार का साप्ताहिक सत्संग श्रद्धा एवं उल्लास के साथ आयोजित किया गया। सत्संग में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर आध्यात्मिक वातावरण का आनंद लिया।

Advertisements

इस अवसर पर साध्वी रनेय भारती जी ने गुरु की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक शिष्य के जीवन में गुरु का स्थान सर्वोपरि होता है। गुरु ही शिष्य के जीवन को अज्ञानता के अंधकार से निकालकर आत्मज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाते हैं। उन्होंने कहा कि गुरु के चरणों की रज ही शिष्य के लिए सबसे बड़ा सौभाग्य एवं अमूल्य निधि है। भारतीय इतिहास एवं संत परंपरा में अनेक महापुरुषों और भक्तों ने गुरु चरणों के प्रति समर्पण और प्रेम की महिमा का गुणगान किया है तथा गुरु भक्ति को जीवन की सर्वोच्च साधना बताया है।

साध्वी जी ने उपस्थित संगत को प्रेरित करते हुए कहा कि सद्गुरु द्वारा प्रदत्त ब्रह्मज्ञान के आधार पर नियमित साधना, नाम-सुमिरन एवं सेवा के माध्यम से ही जीवन को सफल बनाया जा सकता है।

सत्संग के दौरान भक्तिमय वातावरण में श्रद्धालुओं ने मधुर भजनों का श्रवण किया। भजनों की रसधारा में संगत भाव-विभोर होकर प्रभु भक्ति में झूम उठी तथा सम्पूर्ण आश्रम भक्तिरस से सराबोर हो गया।

कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here