Tuesday, October 20, 2026
Home National Asian Para Games: दीप्ति जीवनजी ने 400 मीटर टी20 स्पर्धा में जीता...

Asian Para Games: दीप्ति जीवनजी ने 400 मीटर टी20 स्पर्धा में जीता स्वर्ण

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। भारत की दीप्ति जीवनजी ने एशियाई पैरा खेलों में महिलाओं की 400 मीटर टी20 स्पर्धा में एशियाई रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने दौड़ 56.36 सेकंड में पूरी की। तेलंगाना की 23 वर्षीय दीप्ति दो बार पैरा विश्व चैंपियनशिप में पदक जीत चुकी हैं।

Advertisements

उन्होंने 2024 में विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। वह पैरालंपिक में भी इसी स्पर्धा में कांस्य पदक जीत चुकी हैं। जापान की नीना कान्नो ने 58.92 सेकंड में दौड़ पूरी करके रजत पदक जीता, जबकि अकाने कातो ने एक मिनट 00.26 सेकंड का समय लेकर कांस्य पदक हासिल किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here