Monday, October 19, 2026
Home National टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 3 आरोपी गिरफ्तार

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 3 आरोपी गिरफ्तार

मुंबई (द स्टैलर न्यूज़)। राजस्थान के कोटा में अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है और आशंका जताई जा रही है कि इनमें से दो आरोपी रविवार को हुई गोलीबारी की वारदात में शामिल थे। पुलिस के अनुसार वारदात के बाद आरोपी मुंबई से भाग निकले थे। वे ट्रेन के जरिए गुजरात होते हुए राजस्थान पहुंचे। राजस्थान एजीटीएफ और कोटा सिटी पुलिस की संयुक्त टीम ने मुंबई पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर पुणे-जयपुर एक्सप्रेस में सफर कर रहे तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। जांच एजेंसियों को संदेह है कि हमलावरों ने वारदात से पहले टाइगर श्रॉफ की गतिविधियों की रेकी की थी। बताया जा रहा है कि आरोपियों को जानकारी थी कि अभिनेता हर रविवार को जुहू फुटबॉल ग्राउंड आते हैं। गोलीबारी के बाद आरोपी अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर ट्रेन में सवार होकर फरार होने की कोशिश कर रहे थे।

Advertisements

वहीं, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घटना के बाद टाइगर श्रॉफ से मुलाकात की और परिवार को सरकार की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी और सार्वजनिक हस्तियों को धमकाने की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here