उधमपुर में सब्जी की रेहड़ी पर धमाका, एक नागरिक की मौत, 15 जख्मी

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में विस्फोट होने से एक नागरिक की मौत हो गई और 15 लोग जख्मी हो गए। दोपहर को बाजार में हुए इस धमाके के बाद घटना स्थल पर अफरा-तफरी मची हुई है। सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी और अन्य सुरक्षाबल पहुंच गए हैं।

Advertisements

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक सलाथिया चौक के पास धमाका हुआ है। इस बारे में लोगों से जानकारी ली जा रही है। प्राथमिक जानकारी में पता चला है कि धमाका एक सब्जी बेचने वाले की रेहड़ी में हुआ था। उधर, पीएमओ में मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने एक संदेश में कहा है कि उधमपुर के तहसीलदार कार्यालय के पास रेहड़ी में विस्फोट में 13 लोग घायल हुए हैं। पुलिस और प्रशासन को इस घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। इसके साथ ही सभी घायलों को आवश्यक चिकित्सा सुविधा देने को कहा गया है। विस्फोट के सटीक कारणों के बारे में पता लगाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here