Monday, October 19, 2026
Home National वृंदावन में हंगामा, बांकेबिहारी मंदिर में सुरक्षागार्डों व श्रद्धालुओं में जमकर हुई...

वृंदावन में हंगामा, बांकेबिहारी मंदिर में सुरक्षागार्डों व श्रद्धालुओं में जमकर हुई मारपीट

उत्तरप्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में हंगामा होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जहां व्यवस्थाओं को संभालने के लिए तैनात सुरक्षागार्डों व श्रद्धालुओं में मारपीट का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। इसमें कानपुर के श्रद्धालुओं और मंदिर के सुरक्षागार्डों में मारपीट हो रही है। पुलिस दोनों पक्षों को चौकी लेकर पहुंची। जहां दोनों पक्षों में बातचीत के बाद समझौता हो गया और श्रद्धालु परिवार गंतव्य को चले गए। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के प्रसारित हो रहे वीडियो में घटना शनिवार सुबह साढ़े 11 बजे की है। वीडियो में श्रद्धालु महिला-पुरुषों व सुरक्षागार्डों में जमकर हाथापाई हो रही है। मंदिर प्रांगण में रेलिंग के बीच हो रही इस मारपीट में श्रद्धालु परिवार की महिलाएं भी सुरक्षागार्डों के साथ हाथापाई करती दिखाई दे रही हैं।

Advertisements

जबकि मौके पर पहुंची पुलिस मामले को शांत करने के लिए बीच बचाव करने में जुटी है। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर सुरक्षा प्रभारी अशोक कौशिक ने बताया शनिवार सुबह साढ़े 11 बजे कानपुर का श्रद्धालु परिवार मंदिर में दर्शन करने आया था। श्रद्धालु परिवार ने गेट संख्या दो से मंदिर में प्रवेश किया और रेलिंग में सभी लोग दर्शन करते हुए खड़े हो गए। ऐसे में व्यवस्था संभाल रहे सुरक्षागार्ड ने श्रद्धालु की पीठ पर हाथ रखकर आगे बढ़ने का इशारा किया तो आपस में दोनों में बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते मारपीट हो गई। पुलिस दोनों ही पक्षों को पुलिस चौकी लेकर पहुंची और एक-दूसरे की बात सुनने के बाद दोनों ही पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया गया।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here