Friday, October 30, 2026
Home Crime CBI ने परिवहन विभाग के 6 अधिकारियों को किया गिरफ्तार

CBI ने परिवहन विभाग के 6 अधिकारियों को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने  परिवहन विभाग से जुड़े 6 अधिकारियों को रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने यह कार्रवाई तब की है जब दिल्ली में विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी की हार हुई है। आम आदमी पार्टी की हार के बाद की गई पहली बड़ी प्रशासनिक जांच मानी जा रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबक सीबीआई को काफी समय से दिल्ली परिवहन विभाग में रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार की शिकायतें मिल रही थीं।

Advertisements

विभाग से जुड़े अधिकारियों पर आरोप था कि वे लाइसेंस, परमिट और अन्य परिवहन सेवाओं से जुड़े कामों के लिए रिश्वत मांग रहे थे। विशेष रूप से दिल्ली-गुड़गांव बॉर्डर क्षेत्र में इन गतिविधियों की जानकारी मिली थी। गिरफ्तार अधिकारियों पर लगे आरोपों की विस्तृत जांच की जा रही है और इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here