Wednesday, October 28, 2026
Home Crime गांव पियाला: पंच धरमिंदर पर कार सवारों ने तेजधार हथियारों से हमला...

गांव पियाला: पंच धरमिंदर पर कार सवारों ने तेजधार हथियारों से हमला कर पैर में मारी गोली, हालत गंभीर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर-जालंधर मार्ग पर पड़ते गांव पियाला में कार सवार अज्ञात लोगों ने गांव के पंच धरमिंदर सिंह पुत्र सुखदेव सिंह पर तेजधार हथियारों से हमला करने उपरांत उनके पैर में गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल लाया गया, जहां पर उनकी हालत गंभीर बताई जा रही थी। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उन्हें अमृतसर रैफर कर दिया था।
जानकारी देते हुए पंच धरमिंदर सिंह ने बताया कि वह सुबह घर से थोड़ी दूरी पर स्थित अपनी हवेली में पशुओं को चारा डालने गए थे। जब वह वापिस लौट रहे थे तो कार चालकों ने उन्हें कार से टक्कर मार दी। जिससे वह गिर गए।

Advertisements

इसके बाद कार से उतरे तीन लोगों ने उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जब वे घायल हो गए तो कार से उतरे ड्राइवर ने उनके पैर में गोली मार दी। शोर सुनकर जब लोग उनकी तरफ दौड़े तो हमलावर वहां से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि वह हमलावरों को नहीं जानते। धरमिंदर सिंह ने बताया कि कुछ समय पहले उन्होंने दो पक्षों में हुए झगड़े में राजीनामा करवाया था तथा उन्हें आशंका है कि एक पक्ष ने उनसे रंजिश रखते हुए उनपर हमला करवाया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here