Thursday, October 29, 2026
Home Hoshiarpur राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने बस्तियों व पार्कों में लगाए पौधे

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने बस्तियों व पार्कों में लगाए पौधे

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने बस्तियों और पार्कों में लगाए पौधे । इसमें मातृशक्ति और बच्चों की अहम भूमिका रही। इस मौके पर राजीव महाजन ने कहा कि पेड़-पौधे न हों तो धरती पर जीवन की कल्पना ही नहीं की जा सकती। लेकिन पेड़ों को जिस तरह से काटकर धरती को वीरान बनाया जा रहा है, उसका असर दिखने लगा है।

Advertisements

पेड़ लगाकर ही धरती को बचाया जा सकता है। नहीं तो एक दिन ऐसा आएगा कि पानी भी नहीं बचेगा। लोगों को सांस लेने के लिए भी सोचना पड़ेगा। पेड़ रहेंगे तभी तो जीवन रहेगा। इसलिए घर में एक पेड़ लगाएं। एक व्यक्ति एक पेड़ लगाता है, तो एक दिन में कितने पेड़ लगाए जा सकते हैं। एक पेड़ न जाने कितने लोगों का जीवन बचा सकता है। इस मौके पर राजन शर्मा ने सभी मातृशक्ति और बच्चों को प्रण दिलाया कि वह पौधों का सरंक्षण करेंगे और अपने आस-पड़ोस सब साफ सुथरा रखेंगे । उनके साथ राकेश सहारन, अजय गुप्ता ,सुखबीर सिंह, अमृत जी और बस्ती के लोग मौजूद हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here