गांव घुघियाल की पायल वशिष्ठ ने 12वीं में 96.20% अंक किए प्राप्त, स्कूल व परिवार का नाम किया रोशन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। घुगियाल गांव की पायल वशिष्ठ ने 12वीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर अपने परिवार और गांव को गौरवान्वित किया है। उसने बोर्ड परीक्षा में 96.2% अंक प्राप्त किए हैं। वह अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों, माता-पिता और दादा-दादी को देती है। उन्होंने ट्रिपल एम पब्लिक स्कूल से 12वीं की है। पायल ने बताया कि उनके अध्यापकों ने उनका बेहतरीन मार्गदर्शन किया, जिसके कारण ही उन्होंने इतने अच्छे अंक प्राप्त किए हैं। इसके साथ ही वह कहती हैं कि उनका परिवार ही उनकी प्रेरणा है। उनके पिता और दादा दोनों पूर्व भारतीय सेना अधिकारी हैं। उनके पिता वर्तमान में पंजाब पुलिस में सेवारत हैं उसकी माँ और दादी गृहिणी हैं और उन्होंने हमेशा उसे पढ़ाई में कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया है। पायल का सपना डॉक्टर बनकर देश की सेवा करना है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here