Tuesday, October 20, 2026
Home Himachal किन्नौर में हादसा, दो सैन्य ट्रकों समेत 3 वाहन पलटे, 4 जवान...

किन्नौर में हादसा, दो सैन्य ट्रकों समेत 3 वाहन पलटे, 4 जवान घायल

हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। किन्नौर जिले में नेशनल हाईवे-505 पर एक सड़क हादसा होने की सूचना प्राप्त हुई है। मिलिंग के पास लिटीधार में सेना के दो ट्रकों और एक सिविल ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में सेना के चार जवान घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों वाहन सड़क पर पलट गए और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। जानकारी के अनुसार सेना के दोनों ट्रक सीमा क्षेत्र की ओर जा रहे थे। इसी दौरान लिटीधार के पास उनकी एक सिविल ट्रक से टक्कर हो गई।

Advertisements

हादसे के बाद घायल चारों जवानों को चांगो के नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। वहीं, सिविल ट्रक का चालक सुरक्षित बताया जा रहा है। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। राहत कार्य के दौरान घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई। पुलिस और प्रशासन की टीम ने घटनास्थल का जायजा लेकर हादसे से संबंधित जानकारी भी जुटाई। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। पूह थाना पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here