
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पीसीए द्वारा करवाई जा रही अंतर जिला अंडर-14 लड़कों के क्रिकेट टूर्नामेंट में होशियारपुर की टीम ने नवांशहर टीम को 104 रन से हराकर बड़ी जीत दर्ज कर 4 अंक अर्जित किए। इस संबंधी जानकारी देते हुए एचडीसीए सचिव डा. रमन घई ने बताया कि होशियारपुर की टीम ने 50-50 ओवर के इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.2 ओवर में 135 रन बनाए। जिसमें हरिदित्त सैनी ने 53, नवाजिश ने 31, सुमिट भट्टी व सहजप्रीत ने 11, अंश ने 10 रनों का योगदान दिया। नवांशहर की ओर से गेंदबाजी करते हुए साहिल माही ने 4, आरव व विहान चौधरी ने होशियारपुर के 3-3 खिलाड़ियों को आउट किया। जीत के लिए 50 ओवरों में 136 रनों का लक्ष्य लेकर बल्लेबाजी करने उतरी नवांशहर की टीम होशियारपुर की शानदारी गेंदबाजी के आगे 25.1 ओवर में केवल 31 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। होशियारपुर की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए अभिनंदन शर्मा ने 3, हरिदित्त सैनी ने 2, आरव, सुमिर व प्रशांत ने नवांशहर के 1-1 खिलाड़ी को आउट किया। डा. घई ने बताया कि होशियारपुर की टीम ने लगातार यह अपनी दूसरी जीत की है।

उन्होंनें बताया कि होशियारपुर का अगला मुकाबला 17 अक्टूबर को मोहाली के साथ मोहाली में खेला जाएगा। होशियारपुर की इस जीत पर एचसीडीसी अध्यक्ष डा. दलजीत खेलां, संयुक्त सचिव विवेक साहनी, ठाकुर योगराज, डा. पंकज शिव, जतिंदर सूद, सुभाष शर्मा, साहिबदयाल, अमित ठाकुर, मनोज ओहरी के अलावा समूह पदाधिकारियों ने टीम को बधाई देते हुए अगले मैच के लिए शुभकामनाएं दी। होशियारपुर की इस बड़ी जीत पर जिला कोच दलजीत सिंह, सहायक कोच अशोक शर्मा, प्रवीण शिंटू, पंकज पिंका व टीम कोच करन सैनी के अलावा जिला ट्रेनर व पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी कुलदीप धामी, जिला महिला कोच दविंदर कौर, सहायक कोच निकिता कुमारी ने टीम को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए टीम को अगले मैच के लिए बधाई दी।












