Sunday, October 18, 2026
Home Hoshiarpur प्रदेश में नशा और गैंगस्टरवाद चरम सीमा पर, प्रदेश सरकार हुई फेलः...

प्रदेश में नशा और गैंगस्टरवाद चरम सीमा पर, प्रदेश सरकार हुई फेलः अमरपाल काका

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जब से प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार आई है तब से प्रदेश में नशा और गैंगस्टरवाद अपनी चरम सीमा पर पहुंच गया है तथा आज आम लोग डर-डर के जीवन व्यतीत करने को विवश हो रहे हैं। सरकार हर फ्रंट पर फेल साबित हो रही है तथा ऐसे में मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर त्यागपत्र दे देना चाहिए। यह बात वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अमरपाल काका ने आज यहां जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में कही।

Advertisements

उन्होंने कहा कि दुख की बात है कि रोजाना माताओं के बेटे नशे की चपेट में आकर मर रहे हैं और प्रदेश के मुख्यमंत्री ईमानदारी का ढिंढोरा पीट रहे हैं। इसके अलावा गैंगस्टरवाद ने लोगों की जीवन दूभर कर दिया है। आए दिन हो रहीं अपराधिक घटनाओं से लोगों में सहम का माहौल है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ बोलने वालों को मौत मिल रही है और नशा तस्कर खुलेआम घूम रहे हैं। अमरपाल काका ने कहा कि जिस सरकार के राज में आम जनता ही सुरक्षित नहीं उसे सत्ता आसीन रहने का कोई हक नहीं है।

उन्होंने कहा कि लेकिन जल्द ही प्रदेश की तस्वीर बदलने वाली है, क्योंकि कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह की अगुवाई में कांग्रेस पुरी ताकत से वापसी कर रही है और जनता भी कांग्रेस को सत्ता आसीन करने का मन बना चुकी है, क्योंकि सभी जानते हैं कि कांग्रेस के राज में ही कानून व्यवस्था अव्वल दर्जे की बनी रहती है। उन्होंने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह एकजुटता से कांग्रेस को और मजबूत बनाएं ताकि आने वाले समय में सरकार बनाकर जनता का राज स्थापित किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here