Saturday, October 17, 2026
Home Hoshiarpur दसवीं से बारहवीं कक्षा तक CBSE मान्यता मिलना विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण...

दसवीं से बारहवीं कक्षा तक CBSE मान्यता मिलना विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। एस ए वी जैन डे बोर्डिंग स्कूल ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए CBSE से कक्षा 12वीं तक मान्यता प्राप्त कर ली है। इससे पहले विद्यालय को कक्षा 10वीं तक की मान्यता प्राप्त थी। यह उपलब्धि विद्यालय के शैक्षणिक विकास और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस गौरवपूर्ण अवसर पर श्री आत्मानंद जैन सभा के सरपरस्त अजीत जैन , प्रधान राकेश जैन ने जैन शिक्षण निधि की कार्यकारिणी के प्रधान जीवन जैन , सेक्रेटरी मणिक जैन, कैशियर साहिल जैन को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस का श्रेय जैन शिक्षण निधि की कार्यकारिणी को जाता है।

Advertisements

इस पर कार्यकारिणी के प्रधान जीवन जैन ने कहा कि इस उपलब्धि का पूरा श्रेय केवल कार्यकारिणी को नहीं, बल्कि श्री आत्मानंद जैन सभा के सदस्य, जैन शिक्षण निधि के सदस्य, स्कूल की डीन, प्रिंसिपल तथा समस्त शिक्षक एवं गैर-शिक्षक कर्मचारियों को जाता है जिन्होंने मिलकर पूरी निष्ठा, मेहनत और समर्पण के साथ कार्य किया, जिसके परिणामस्वरूप विद्यालय को कक्षा 12वीं तक CBSE मान्यता प्राप्त हुई है।

उन्होंने आगे कहा कि स्कूल मैनेजमेंट के निर्देशानुसार , डीन, प्रिंसिपल, अकादमिक फैसिलिटेटर और समस्त स्टाफ ने इस लक्ष्य को साकार करने के लिए निरंतर प्रयास किए और कक्षा 12वीं तक मान्यता मिलना विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए नए अवसरों का द्वार है। सभी ने भविष्य में भी इसी एकता, सहयोग और समर्पण के साथ शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here