Saturday, October 17, 2026
Home Hoshiarpur एचडीसीए की प्रतिका, सोनी, माइका ठाकुर का अंडर-15 पंजाब कैंप के लिए...

एचडीसीए की प्रतिका, सोनी, माइका ठाकुर का अंडर-15 पंजाब कैंप के लिए हुआ चयनः डा. रमन घई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के लिए बड़े गर्व की बात है कि अंडर-15 वूमैन क्रिकेट में एचडीसीए की तीन खिलाड़ी प्रतिका, सोनी व माइका ठाकुर का पंजाब कैंप के लिए चयन हुआ है। इस संबंधी जानकारी देते हुए एचडीसीए सचिव डा. रमन घई ने बताया कि होशियारपुर की यह तीनों होनहार खिलाड़ियों ने अंडर डिस्ट्रिट टूर्नामेंट में बढ़िया प्रदर्शन किया था तथा इन युवा खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत अंडर-15 पंजाब कैंप में चयन हुआ है। डा. घई ने बताया कि पटियाला में मुख्य कोच योगराज के देखरेख में इन खिलाड़ियों को अच्छे अभ्यास के साथ प्रैक्टिस मैच भी खेलाए जाएंगे। उन्होंनें बताया कि पंजाब कैंप में होने वाले अभ्यास मैचों में खिलाड़ियों के बढ़िया प्रदर्शन व फिटनेस के आधार पर पंजाब टीम का चयन किया जाएगा। एचडीसीए की प्रतिका, सोनी व माइका ठाकुर पंजाब कैंप में चयन पर एचडीसीए के अध्यक्ष डा. दलजीत खेलां व संयुक्त सचिव विवेक साहनी, ठाकुर योगराज, अमित ठाकुर, पंकज शिव, सुभाष शर्मा, जतिंदर सूद आदि ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए शुभकानाएं दी।

Advertisements

प्रतिका, सोनी व माइका ठाकुर की कोच दविंदर कौर कल्याण ने कहा कि यह तीनों युवा एचडीसीए की खिलाड़ी प्रतिभाशाली खिलाड़ी है तथा आने वाले समय में यह पंजाब के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी दावेदारी पेश करेगी। कोच दविंदर कौर व सहायक कोच निकिता कुमारी तथा एचडीसीए मुख्य कोच दलजीत सिंह, सहायक कोच अशोक शर्मा, प्रवीण शिंटू, पंकज पिंका व टीम कोच करन सैनी के अलावा जिला ट्रेनर व पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी कुलदीप धामी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here