Saturday, October 17, 2026
Home Hoshiarpur जन्में भी कांग्रेसी और मरेंगे भी कांग्रेसी, पूरी तरह हैं डा. राज...

जन्में भी कांग्रेसी और मरेंगे भी कांग्रेसी, पूरी तरह हैं डा. राज कुमार के साथ: नौहरिया राम

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। आने वाले चुनावों के मद्देनजर राजनीतिक पार्टियों की सरगर्मियां न सिर्फ तेज हो गई है बल्कि दूषण प्रचार और एक दूसरे के वर्कर/समर्थक छीनने की भी गतिविधियां तेज होती जा रही हैं। इसमें कई बार कुछ नेता नीच हरकतें भी कर जाते हैं। जिस पर उनको शर्मिंदा होना पड़ता है। ऐसा ही एक वाक्य गांव पंडोरी में पूर्व कैबिनेट मंत्री सोहन सिंह ठंडल की अध्यक्षता में पूर्व सरपंच नौहरिया राम और संसार चंद अपने साथियों सहित कांग्रेस छोडक़र अकाली दल बसपा के गठजोड़ के साथ जुड़े।

Advertisements

स्थिति तब हास्यस्पद हो गई जब अगले ही दिन नौहरिया राम ने मीडिया को बताया कि वह और उनके साथी एक विवाह के समागम में पहुंचे थे जहां पर हार बरातियों के मिलनी समय डाले गए वहीं हार उनके गलों में डालकर और उनके साथ फोटों खिंचवा कर बाद में यह प्रचार कर दिया गया कि उन्होंने अपनी पार्टी कांग्रेस छोडक़र ठंडल का पल्ला पकड़ लिया। इस अवसर पर नौहरिया राम और साथियों ने कहा कि वह जन्में भी कांग्रेसी हैं और मरेंगे भी कांग्रेसी। उन्होंने कहा कि ऐसे झूठे नेताओं के हाथों में पंजाब का भविष्य देना मूर्खता होगी। मौजूद चब्बेवाल विधायक डा. राज कुमार के लिए अपना समर्थन एक बार फिर दोहराते उन्होंने कहा कि डा. राज कुमार ईमानदार, मेहनती और जुझारू नेता को कामयाब बनाने के लिए सभी हलका वासियों को एकजुट होकर उनको वोट डालनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here