
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब में आये दिन नशों से हो रही मौतें व नशे के लिए हो रहे अपराधों व पंजाब में हो रहीं टारगेटिंग कत्लों के प्रति सरकारी प्रशासन गम्भीरता से कार्य नही कर रहा, उक्त बात नई सोच संस्था के संस्थापक अध्यक्ष अशवनी गैंद एवं समाजिक व प्राकृतिक वातावरण प्रेमी वीर प्रताप राणा ने एक प्रैस वार्ता दौरान कही। उन्होंने कहा कि पंजाब में इससे पहले कई कबड्डी खिलाड़ियों के कत्ल व नशे के खिलाफ लड़ने वालों के कत्ल हो रहे हैं व हमले हो रहे हैं और पुलिस प्रशासन लाचार नज़र आ रहा है व पंजाब सरकार कुम्भकर्णी नींद सोई हुई है वहीं मुख्यमन्त्री द्वारा 78000 नशे तस्करी से सम्बन्धित व अन्य अपराधों से सम्बन्धित जो आंकड़ा पेश किया जा रहा है वह भी सवालों के घेरे में है क्योंकि 78000 पकड़े गये अपराधियों के मुकद्दमों की सही तरीके से अदालतों में पैरवी नही करने से 80 प्रतिशत अपराधी जमानत पर छूटकर इसी काम में दोबारा लगे हुये हैं।

सरकार इस तरफ गम्भीरता से काम करे वरना जिस प्रकार परमिन्दर सिंह झोटा की हत्या के बाद पंजाब में बेचैनी का माहौल बना ऐसा माहौल पंजाब में बार-बार बन सकता है। जिससे पहले ही आर्थिक तंगी से जूझ रहे पंजाब को और गंभीर परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। पंजाब सरकार से विनती है कि पंजाब को जल्द से जल्द हर प्रकार से अपराध से मुक्त करे तांकि पंजाब में शान्ति का भाईचारा बना रहे। इस मौके पर मौजूद अशवनी गैंद, वीरप्रताप राणा, नीरज गैंद, अवतार सिंह सिंगरीवाला आदि मौजूद थे।












