Wednesday, October 14, 2026
Home Hoshiarpur राममय हुई संत नगरी, श्रद्धापूर्वक एवं हर्षोल्लास से निकाली गई भगवान राम के विवाह...

राममय हुई संत नगरी, श्रद्धापूर्वक एवं हर्षोल्लास से निकाली गई भगवान राम के विवाह की शोभायात्रा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री राम लीला कमेटी की तरफ से प्रधान गोपी चंद कपूर की अगुवाई में करवाए जा रहे दशहरा महोत्सव के दौरान श्री राम लीला में पुष्प वाटिका में भगवान राम एवं माता सीता की भेंट तथा भगवान राम द्वारा शिव धनुष तोड़े जाने के मंचन के उपरांत श्री राम विवाह की तैयारियां शुरु हो जाती हैं। श्री राम लीला के मंचन में दिखाया गया कि जब यह समाचार अयोध्या जी पहुंचता है तो चारों दिशाओं में खुशियां मनाई जाती हैं। राजा दशरथ एवं सभी रानियां भी खुशी से झूम उठते हैं।

Advertisements

इस उपलक्ष्य में श्री राम लीला कमेटी की तरफ से भगवान श्री राम विवाह की शोभायात्रा बहुत ही श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। शोभायात्रा सनातन धर्म स्कूल कनक मंडी से शुरु होकर शहर के मुख्य बाजारों से होती हुई श्री शक्ति मंदिर नई आबादी पहुंचकर विश्रामित हुई। देश के अलग-अलग कोने और होशियारपुर से संबंधित बैंड पार्टियों ने भगवान राम के भजनों पर ऐसी धुनें बजाईं कि सारा वातावरण राममयी हो गया तथा देखने वाले बैंड वालों की तारीफ किए बिना न रह पाए। इस दौरान सुन्दर एवं मनमोहक झांकियों ने सभी का ध्यान आकर्षित करते हुए मनमोह लिया। यात्रा का स्थान-स्थान पर पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया और भगवान राम व उनके भाईयों की आभा देखते ही बन रही थी और श्रद्धालु उनकी एक झलक देखने को उत्सुक दिखे। इस दौरान विभिन्न संकीर्तन मंडलियां तथा महावीर दल प्रभु महिमा का गुणगान करते चल रहे थे और डांडिया पार्टियों द्वारा भी डाडिया की प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया गया। प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे।

इस मौके पर महंत रमिंदर दास जी, चेयरमैन शिव सूद, महासचिव प्रदीप हांडा, डा. बिन्दुसार शुक्ला, संजीव ऐरी, राम अग्रवाल, रमेश मेहता, राकेश सूरी, हरीश आनंद, कमल वर्मा, तरसेम मोदगिल, कुनाल चतरथ, कपिल हांडा, राजिंदर मोदगिल, भारत भूषण वर्मा, शम्मी वालिया, सुशील पडियाल, दविंदरनाथ बिंदा, कृष्ण गोपाल मोदगिल, कृष्ण गोपाल आनंद, मनोज दत्ता,  अजय जैन, शिव जैन, वरुण कैंथ, शुभांकर शर्मा, सुभाष गुप्ता, छोटा अश्विनी, पवन शर्मा, पंडित दर्शन लाल काका, सुभाष अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, विकास सिंगला सहित गणमान्य में विधायक ब्रमशंकर जिम्पा, मेयर परवीन सैनी, पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद, सीनियर डिप्टी मेयर सुरिंदर कुमार, पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना, पूर्व सांसद विजय सांपला, शिअद अध्यक्ष संजीव तलवाड़, डा. कुलदीप नंदा, डा. रमन घई, निपुण शर्मा, भाजपा जिला प्रधान नितिन गुप्ता नन्नू, हरीश खोसला, चेयरमैन विक्रम शर्मा बोबी, चेयरमैन संदीप सैनी, चेयरमैन करमजीत कौर, चेयरमैन जसपाल चेची, अमरपाल सिंह काका, दिलबाग सिंह बागी, परवेश वर्मा, संदीप नंदा, कमल भट्टी, अश्वनी लड्डू, नरोत्तम शर्मा, अजय वर्मा, रविंदर अग्रवाल, करनजोत आदिया, एडवोकेट रोहित जोशी, सोनू पंडित, साहिल सांपला, विपन वालिया, शिवम ओहरी, सूरज शर्मा, मनोज कैनेडी, पुनीत सचदेवा, रमेश ठाकुर, चिंटू हंस, रविंदर शर्मा, शाम सुन्दर मोदगिल, एडवोकेट खुशबू मिश्रा, सिमरन वर्मा, अजय शर्मा, सुनील पराशर, दिनेश गुप्ता, वरुण ऐरी, मिक्की पंडित, सुभाष अग्रवाल, कमलेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में शहर निवासियों ने शोभायात्रा में भाग लेकर प्रभु का गुणगान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here