Sunday, October 11, 2026
Home Crime वारदात : सूद मार्बल में चोरी, डी.वी.आर. सिस्टम भी साथ ले गए...

वारदात : सूद मार्बल में चोरी, डी.वी.आर. सिस्टम भी साथ ले गए चोर

theft-sood-marble-hoshiarpur-punjab

रिपोर्ट : गुरजीत सोनू / अरविंद शर्मा- होशियारपुर, (द स्टैलर न्यूज़): होशियारपुर-चंडीगढ़ रोड पर असलामाबाद स्थित सूद मार्बल में 20 अगस्त की रात चोरों ने अपने नापाक मनसूबे को अंजाम दिया। जानकारी देते हुए ललित सूद पुत्र धनेश चंद्र सूद निवासी होशियारपुर ने बताया कि उसे आज सोमवार 21 अगस्त सुबह 10 बजे उसके नौकर कैलाश चंद्र ने फोन पर चोरी संबंधी बताया। जिस पर ललित सूद ने आकर देखा तो चोरों ने उनके दफ्तर की पिछली ग्रिल को उखाड़ा हुआ था और अंदर से करीब 25 हजार की नकदी व अन्य सामान चोरी था। उन्होंने बताया कि चोर जाते समय सी.सी.टी.वी. फुटेज (डी.वी.आर. सिस्टम) भी साथ ले गए। उन्होंने इस संबंधी तुरंत पुलिस को सूचना दी तथा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरु कर दी है।
चोरी की घटना का पता चलने पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हरीश आनंद ने मौके पर पहुंचकर जानकारी हासिल की तथा इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों से बात कर चोरों का जल्द से जल्द पता लगाने की अपील भी की ।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here