Saturday, October 10, 2026
Home Hoshiarpur बचपन से ही रखें आंखों का ख्याल: डा. मनप्रीत

बचपन से ही रखें आंखों का ख्याल: डा. मनप्रीत

चक्कोवाल (द स्टैलर न्यूज़)। सिविल सर्जन होशियारपुर डॉ. मनदीप कमल और पी.एच.सी. चक्कोवाल ब्राह्मणां के एस.एम.ओ. डॉ. मनप्रीत कौर के नेतृत्व में विश्व दृष्टि दिवस मनाया गया। इस मौके पर समूह म.प.ह.व., म.प.ह.सु. (फीमेल) और सी.एच.ओ. की बैठक की गई। इस मौके पर जानकारी देते हुए एस.एम.ओ. डॉ. मनप्रीत कौर ने बताया कि आंखें हमारे शरीर का बहुत महत्वपूर्ण और संवेदनशील अंग हैं। इसलिए आंखों को धूप, रेत, मिट्टी आदि से बचाना चाहिए। मोटरसाइकिल, स्कूटर चलाते समय चश्मा जरूर लगाना चाहिए।

Advertisements

डॉ. मनप्रीत कौर ने बताया कि आंखों का ख्याल बचपन से ही रखना चाहिए। आंखों के बिना हमारी जिंदगी में अंधेरा हो जाता है। संतुलित आहार और विटामिन ए से भरपूर आहार आंखों के लिए बहुत जरूरी है। बच्चों को कंप्यूटर, टी.वी. और मोबाइल फोन की स्क्रीन से दूर रखना चाहिए, क्योंकि इसकी किरणें आंखों के लिए बहुत खतरनाक होती हैं। उन्होंने कहा कि यदि आंखों में कोई भी समस्या आती है तो घर में इलाज करने के बजाय विशेषज्ञ डॉक्टर को दिखाना चाहिए और डॉक्टर की सलाह से ही दवा लेनी चाहिए। इस मौके पर हरदीप सिंह बी.ई.ई. ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मचारी फील्ड में जाकर लोगों को आंखों की स्वास्थ्य देखभाल के बारे में जागरूक करें। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में भी स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा लोगों को समय-समय पर जागरूक किया जाता है। इस मौके पर कमलजीत कौर, रेखा रानी, बलवीर कौर, बलजीत सैनी, परामप्रीतपाल कौर, अजय कुमार, हरमेश कुमार, बलजीत सिंह आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here