Saturday, October 10, 2026
Home Hoshiarpur जरूरतमंदों की सहायता करना लायंस क्लब की प्राथमिकता: लायन मनीष सूद

जरूरतमंदों की सहायता करना लायंस क्लब की प्राथमिकता: लायन मनीष सूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। लायंस क्लब इंटरनेशनल एसोसिएशन द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी डिस्ट्रिक्ट लायंस लीडरशिप इंस्टीट्यूट (डी आई आई एल) का आयोजन आईटीसी पार्क होटल फॉर्च्यून, डलहौजी में किया गया। इस कार्यक्रम में मल्टीपल काउंसिल चेयरमैन लायन अमृतपाल झंडू विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन जी.एस. भाटिया ने की। इस अवसर पर वीडीजी-1 लायन राजीव खोसला तथा वीडीजी-2 लायन राजीव विग भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान लायंस क्लब होशियारपुर के अध्यक्ष लायन मनीष सूद (एम जे एफ)को लायन पिन लगाकर तथा प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन दविंदर पाल अरोड़ा (पी एम जे एफ) क्लब के कैशियर लायन जगदीश बंसल, पीआरओ लायन अश्विनी कटियाल, लायन बॉबी गुम्बर, लायन दीपक महदीरथा,लायन अजय चावला, लायन भारत भूषण तुली तथा लायन उमेश शर्मा को प्रशंसा पत्र देकर व लायन पिन लगा कर सम्मानित किया गया 

Advertisements

इस अवसर पर लायन मनीष सूद ने कहा कि लायंस क्लब होशियारपुर समाज सेवा के कार्यों में जरूरतमंद वर्गों को प्राथमिकता दे रहा है। क्लब का मुख्य उद्देश्य समाज के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों, दिव्यांगों, बुजुर्गों तथा असहाय लोगों को उनकी जरूरत के अनुसार सहायता उपलब्ध करवाना है। क्लब की ओर से जरूरतमंद परिवारों को राशन, पेंशन तथा अन्य आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज सेवा केवल किसी जरूरतमंद को आर्थिक सहायता देने तक सीमित नहीं है, बल्कि किसी व्यक्ति के कठिन समय में उसके साथ खड़े होना, उसका हौसला बढ़ाना, उसकी आवश्यकताओं को समझना और उसे सम्मानपूर्वक जीवन जीने में सहयोग देना भी मानव सेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

लायन मनीष सूद ने कहा कि लायंस क्लब होशियारपुर के प्रत्येक सदस्य का प्रयास रहता है कि सभी सेवा कार्य पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ किए जाएं तथा सहायता वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचे। उन्होंने क्लब के सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि सभी सदस्य अपनी व्यस्त दिनचर्या में से समय निकालकर समाज सेवा के कार्यों में योगदान देते हैं, जो दूसरों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने इस सहयोग और समर्पण के लिए सभी सदस्यों का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि लायंस क्लब होशियारपुर भविष्य में भी समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता हैं। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से समाज सेवा के कार्यों के साथ जुड़ने तथा अपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंदों की सहायता करने का आह्वान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here